
मोवा ओवरब्रिज लूटकांड का खुलासा: तीन बदमाश गिरफ्तार, चाकू की नोक पर दो वारदातों को दिया था अंजाम
रायपुर। राजधानी के मोवा ओवरब्रिज के नीचे लूटपाट करने वाले तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चाकू की नोक पर राहगीरों और ट्रक चालकों से मोबाइल, नकदी और कीमती सामान लूटते थे। गिरफ्तार आरोपियों के नाम योगेन्द्र चौहान उर्फ योगी, आर्यन नाग, और अमित बंजारे उर्फ लल्ला हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से दो मोबाइल फोन, दो चांदी के ब्रेसलेट, एक हाथ घड़ी और एक बैग बरामद किया है।

चाकू की नोक पर देते थे वारदात को अंजाम
जानकारी के अनुसार, पहली घटना 25 अक्टूबर की रात की है जब ट्रक चालक महेश लोधी से लूट की गई। दूसरी घटना 23 अक्टूबर को हुई, जिसमें प्रकाश यादव और उसके दोस्त से मोबाइल, घड़ी, ब्रेसलेट और नकदी लूटी गई थी। दोनों मामलों में आरोपियों ने चाकू से धमकाकर वारदात को अंजाम दिया।

एक आरोपी की तलाश जारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट और थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से आरोपियों को दबोच लिया। तीनों आरोपी पंडरी क्षेत्र के गांधी नगर के रहने वाले हैं और इनका मारपीट, नकबजनी और आर्म्स एक्ट जैसे अपराधों का रिकॉर्ड पहले से है।पुलिस ने बताया कि चौथा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



