March 20, 2026
Raipur में मोपेड सवार ने बुजुर्ग को मारी ठोकर, गंभीर रूप से घायल

Raipur में मोपेड सवार ने बुजुर्ग को मारी ठोकर, गंभीर रूप से घायल

Jan 25, 2026

पंडरी थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, CCTV/वीडियो भी सामने आया
रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक और मामला सामने आया है। मोपेड (एक्टिवा) सवार ने सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल बुजुर्ग का नाम कुनु बाघ (74 वर्ष), पिता तपन बाघ, निवासी तरुण नगर, पंडरी रायपुर है। वे अशोका टावर, मोवा रायपुर में गार्ड का काम करते हैं। 22 जनवरी 2026 की रात 8 बजे से 24 जनवरी 2026 की सुबह 8 बजे तक ड्यूटी पूरी करने के बाद वे पैदल अपने घर लौट रहे थे।

तेज रफ्तार एक्टिवा ने मारी ठोकर
जब कुनु बाघ बैडमिंटन स्पोर्ट्स के पास, मोवा रायपुर पहुंच रहे थे, तभी वाहन क्रमांक CG 04 PK 0256 के चालक ने तेज गति और लापरवाहीपूर्वक एक्टिवा चलाते हुए उन्हें ठोकर मार दी। टक्कर लगते ही वे सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट आई।

अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
घायल बुजुर्ग को तत्काल ममता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। हादसे के समय मौके पर मौजूद पंकज दीप और अंकित मिश्रा ने घटना के प्रत्यक्षदर्शी होने की पुष्टि की है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
पंडरी थाना पुलिस ने मोपेड चालक के खिलाफ हल्की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित कुनु बाघ ने बताया कि यह हादसा पूरी तरह वाहन चालक की लापरवाही के कारण हुआ है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix