मोन्था तूफान का छत्तीसगढ़ में असर: 27 जिलों में अलर्ट
छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘मोन्था’ का असर देखने को मिल रहा है। सरगुजा संभाग में सुबह के वक्त बारिश हुई। यहां तीन दिन बारिश की चेतावनी है। इससे पहले रायपुर सहित कई इलाकों में सुबह तेज हवाएं चलती रही। मौसम विभाग ने आज भी 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले
बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर, बालोद, दुर्ग, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कबीरधाम और मुंगेली।
यलो अलर्ट वाले जिले
रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बलौदा बाजार, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा। इन जिलों में बिजली गिरने और बारिश की संभावना है।

बस्तर में 50-60 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा
बस्तर संभाग के जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। खासकर दक्षिण छत्तीसगढ़ के बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर और कांकेर जिलों में यह प्रभाव ज्यादा रहेगा।
वहीं कल यानी 30 अक्टूबर को बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों के कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में 50 से 60 किलों मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



