
Durg : मोहन नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली टैबलेट बेचने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग पुलिस को ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत एक और सफलता मिली है। मोहन नगर थाना पुलिस ने नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित टैबलेट बेचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
सूर्या होटल के पीछे चल रहा था नशीली दवाओं का काला कारोबार
4 दिसंबर 2025 को मोहन नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सूर्या होटल के पीछे, मालधक्का के पास, दुर्ग रेलवे स्टेशन क्षेत्र में दो लोग नशे की गोलियां बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध गतिविधि की पुष्टि होने पर दोनों व्यक्तियों को दबोच लिया।

दो आरोपियों से नशीली टैबलेट बरामद
पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम सुमित जाटव और फग्गू उर्फ लक्की यादव बताया। जांच के दौरान उनके पास से बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद की गईं—
•सुमित जाटव से
•अल्फाजोलम की 6 पेटियाँ (कुल 79 टैबलेट)
•बिक्री की राशि ₹200
•फग्गू उर्फ लक्की यादव से
•SPASMO-PLUS के 4 पत्ते (कुल 21 कैप्सूल)
•बिक्री की राशि ₹150
पूछताछ में दोनों ने नशीली दवाओं की बिक्री स्वीकार की और यह भी बताया कि सुनील तांडी इनसे प्रतिबंधित टैबलेट खरीदा करता था।
तीनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहन नगर थाने में धारा 8, 22, 27(a) NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी
1.सुमित जाटव, 31 वर्ष, पंचशील नगर
2.फग्गू उर्फ लक्की यादव, 36 वर्ष, सिकोलाभाठा मोहन नगर
3.सुनील तांडी, 39 वर्ष, साइन नगर
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



