सायबर फ्रॉड पर पुलिस का शिकंजा
मोहन नगर थाना पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के “समन्वय” पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर की गई।

पोर्टल के माध्यम से ऐसे म्यूल अकाउंट्स की पहचान हुई, जिनका उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि को विभिन्न खातों में ट्रांसफर और खर्च करने के लिए किया गया था। जांच में पता चला कि कर्नाटक बैंक, मोहन नगर शाखा के 22 बैंक खातों में लगभग 11 लाख रुपये की संदिग्ध राशि जमा हुई है।
संदिग्ध लेन-देन और म्यूल खातों से हुई साइबर ठगी की पुष्टि होने पर
थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 593/2025 धारा 317(2), 317(4), 318(4), 111, 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस टीम ने खाताधारकों का पता लगाकर अब तक कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी
1.कलविंदर सिंह, 44 वर्ष, बाबादीप सिंह नगर, वैशाली नगर दुर्ग
2.चौहान जीवन, 32 वर्ष, हाउसिंग बोर्ड कोहका, थाना सुपेला
3.निधि बघेल, 22 वर्ष, सारथी मोहल्ला, दुर्ग
4.लालकृष्ण साहू, 23 वर्ष, आजाद चौक रामनगर, सुपेला भिलाई
5.राहुल यादव, 30 वर्ष, राजीव नगर, सुपेला भिलाई
6.पंकज चौबे, 31 वर्ष, सेक्टर–01 भिलाई
7.अंकुर सोनी, 20 वर्ष, जोन–01 खुर्सीपार
8.पायल सोनी, 22 वर्ष, जोन–01 खुर्सीपार
9.राज सिंह, 27 वर्ष, सेक्टर–11 खुर्सीपार
10.राहुल कुमार जयसेल, 36 वर्ष, बापूनगर खुर्सीपार
11.उज्ज्वल सिंह, 26 वर्ष, सेक्टर–11, जोन–01 खुर्सीपार
12.पंकज टंडन, 21 वर्ष, कुंदरा पारा, वार्ड–53, थाना पद्मनाभपुर
13.हेमंत दलाई, 20 वर्ष, कैंप–01, शांति पारा, थाना छावनी
14.रामअवतार यदु, 26 वर्ष, कंडरापारा, दुर्ग
15.मुकुंद सेन, 58 वर्ष, स्टेशन मरोदा, थाना नेवई