February 1, 2026
Durg : मोबाइल व्हाट्सएप के जरिए जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार

Durg : मोबाइल व्हाट्सएप के जरिए जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार

Jan 21, 2026

मोबाइल व्हाट्सएप के माध्यम से जुआ और सट्टा खेलने वालों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना भिलाई नगर क्षेत्र में दो पृथक-पृथक प्रकरणों के तहत की गई। आरोपियों के कब्जे से कुल 7 मोबाइल फोन और 23 हजार रुपये की नगद राशि बरामद की गई है।


मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई
दिनांक 20 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सिविक सेंटर भिलाई स्थित मुन्ना जूस कार्नर के पास कुछ लोग मोबाइल के जरिए जुआ-सट्टा खेल रहे हैं। सूचना पर थाना भिलाई नगर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और नरेश देवांगन को पकड़ा। उसके पास से एक मोबाइल फोन और 3 हजार रुपये नगद बरामद किए गए। वहीं, चिण्टू कुमार के कब्जे से एक मोबाइल फोन और 5 हजार रुपये नगद जब्त किए गए। इस प्रकरण में कुल 8 हजार रुपये नगद और 2 मोबाइल फोन जप्त किए गए।
सेक्टर-06 सी मार्केट में भी जुआ सट्टा का खुलासा
इसी तरह सेक्टर-06 सी मार्केट में जुआ सट्टा खिलाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर कृष्णा जी प्रसाद उर्फ गोलू, भीष्म कुमार देवांगन, दीपक कुमार, गिरधर रेड्डी और संजय सेनापति को गिरफ्तार किया। इनके पास से 5 मोबाइल फोन, 15 हजार रुपये नगद और सट्टा नंबर लिखी कॉपी जब्त की गई।

जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 41/2026 एवं 42/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 व 7 के अंतर्गत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी
1.नरेश देवांगन (44 वर्ष), सेक्टर-06 भिलाई
2.चिण्टू कुमार (37 वर्ष), रिसाली, नेवई
3.कृष्णा जी प्रसाद उर्फ गोलू (56 वर्ष), सेक्टर-04 भिलाई
4.भीष्म कुमार देवांगन (48 वर्ष), सेक्टर-07 भिलाई
5.दीपक कुमार, शंकर नगर, दुर्ग
6.गिरधर रेड्डी, सेक्टर-10 भिलाई
7.संजय सेनापति, शांति नगर, सुपेला

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix