February 22, 2026
मोबाइल बैंकिंग चालू कराने के नाम पर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल बैंकिंग चालू कराने के नाम पर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

Feb 22, 2026

चंद घंटों में कार्रवाई, साइबर ठगी के लिए बेचा बैंक खाता और सिम,थाना सुपेला पुलिस की त्वरित पतासाजी
दुर्ग पुलिस ने मोबाइल बैंकिंग सेवा चालू कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना सुपेला में दर्ज अपराध क्रमांक 288/2026 के तहत धारा 318(4), 317(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

ऐसे हुई धोखाधड़ी
प्रार्थी हैप्पी सिंह (उम्र 34 वर्ष), निवासी खुर्शीपार भिलाई, ने थाना सुपेला में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि उनका खाता छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक भिलाई-03 में ऑनलाइन खोला गया था। मोबाइल बैंकिंग सेवा प्रारंभ कराने में तकनीकी समस्या आने पर उन्होंने अपने परिचित आशीष कुमार (निवासी शिवाजी नगर खुर्शीपार भिलाई) से संपर्क किया।

20 जनवरी 2026 को प्रार्थी ने अपना सिम कार्ड एवं बैंक खाते से संबंधित जानकारी आरोपी को सुपेला के आकाश गंगा क्षेत्र में सौंप दी। इसके बाद आरोपी ने संपर्क बंद कर दिया। बाद में जानकारी मिली कि बैंक खाता और सिम कार्ड को साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया।

जांच में एक और आरोपी की संलिप्तता
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान एक अन्य आरोपी की संलिप्तता सामने आई। विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

आशीष कुमार, निवासी शिवाजी नगर खुर्शीपार, भिलाई

सुरजा कुमार सोनी (उम्र 20 वर्ष), निवासी पावर हाउस कैंप-02, छावनी, जिला दुर्ग

जब्त सामग्री

  • प्रकरण से संबंधित मोबाइल फोन
  • बैंक खाता एवं सिम कार्ड से संबंधित दस्तावेज

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix