March 2, 2026
Durg : मोबाइल गुम होने के बाद UPI से 1.23 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Durg : मोबाइल गुम होने के बाद UPI से 1.23 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Feb 2, 2026

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मोबाइल फोन गुम होने के बाद UPI के जरिए की गई ऑनलाइन ठगी के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गुम हुए मोबाइल का दुरुपयोग कर 1 लाख 23 हजार 900 रुपये की धोखाधड़ी की थी।


मोबाइल गुम, फिर खाते से उड़ गए पैसे

थाना छावनी क्षेत्र निवासी संतोष कुमार ने 6 मार्च 2024 को थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका एमआई कंपनी का मोबाइल फोन गुम हो गया है, जिसमें जियो और आइडिया कंपनी के सिम कार्ड लगे हुए थे। मोबाइल गुम होने के बाद अज्ञात व्यक्ति ने फोन-पे UPI के माध्यम से उनके बैंक खाते से कुल 1,23,900 रुपये अन्य खाते में ट्रांसफर कर लिए।

 

UPI ट्रांजैक्शन से आरोपी तक पहुंची पुलिस

मामले में थाना छावनी में अपराध क्रमांक 90/2024 धारा 420, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान बैंक से प्राप्त तकनीकी जानकारी के आधार पर पता चला कि ठगी की राशि जिस खाते में ट्रांसफर की गई, वह खाता सचिन किसपोट्टा (32 वर्ष) निवासी जिला कैमूर, बिहार के नाम से संचालित है।

बिहार से दबोचा गया आरोपी

पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद दुर्ग पुलिस की टीम बिहार रवाना हुई, जहां आरोपी को विधिवत हिरासत में लेकर दुर्ग लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix