
मितानिन के साथ वहां तैनात महिला गार्ड ने अमर्यादित व्यवहार
कोरबा। जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बार फिर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। सोमवार देर रात इलाज के लिए प्रसूता को अस्पताल लेकर गई मितानिन के साथ वहां तैनात महिला गार्ड ने अमर्यादित व्यवहार किया। घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार को मितानिन संगठन ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ा विरोध जताया।

प्रसूता को लेकर पहुंची थी मितानिन
जानकारी के अनुसार, शहर के वार्ड क्रमांक-4 राताखार की एक प्रसूता को सोमवार देर रात मितानिन गायत्री पटेल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंची थी। जब वह वार्ड में प्रवेश करने जा रही थी, तभी वहां तैनात महिला गार्ड ने उसे रोक दिया।
गार्ड ने किया दुर्व्यवहार
बताया गया कि मितानिन ने अपना परिचय देने के बावजूद गार्ड ने अमर्यादित तरीके से बात की और धक्का देकर उसे अंदर जाने से रोक दिया। इस घटना से आहत होकर मितानिन ने तुरंत अपने संगठन को इसकी सूचना दी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



