
Mekahara अस्पताल के Doctors पर लापरवाही का आरोप
Raipur : के मेकाहारा अस्पताल में एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां डिलीवरी के बाद एक महिला के पेट में लगे टांके (स्टिचेस) खुल गए, लेकिन परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर देखने तक नहीं पहुंचे।
![]()
मामला क्या है?
जानकारी के अनुसार, 13 सितंबर को एक महिला की मेकाहारा अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के समय नवजात बच्चे की हालत गंभीर थी। अस्पताल में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण बच्चे को तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करना पड़ा।
टांके खुलने की समस्या
महिला की डिलीवरी के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर मां को स्टिचेस लगाए थे। 25 सितंबर की रात टांके काटे गए, लेकिन इसके बाद अंदर के स्टिचेस खुल गए। इसके चलते महिला को पेट में तेज दर्द और असहजता होने लगी।

परिजनों का आरोप
पीड़िता के पति तबरेंज ने बताया कि उनकी पत्नी पूरी रात दर्द से परेशान रही। उन्होंने नर्स को कईबार बुलाया, लेकिन कोई डॉक्टर महिला को देखने नहीं आया। नर्स ने केवल क्लीनिंग की और टांके खुलने की जानकारी दी, लेकिन डॉक्टर की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



