
मेहता नगर भाटापारा में युवक का शव मिलने से सनसनी
भाटापारा शहर के मेहता नगर बस्ती में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना भाटापारा शहर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

मृतक की हुई पहचान
पुलिस द्वारा घटनास्थल पर निरीक्षण के दौरान मृत युवक की पहचान सोनू गायकवाड, निवासी ग्राम पेंडरी-भटभेरा, थाना सुहेला के रूप में की गई है।
सिर में चोट के मिले निशान
प्रारंभिक जांच एवं प्रथम दृष्टया मृतक के सिर में गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। चोट कैसे लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई की और मामले की जांच एवं विवेचना प्रारंभ कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



