February 8, 2026
मेघालय में अवैध कोयला खदान में भीषण धमाका, 16 मजदूरों की मौत

मेघालय में अवैध कोयला खदान में भीषण धमाका, 16 मजदूरों की मौत

Feb 6, 2026

शिलांग। मेघालय के ईस्ट जैंतिया हिल्स जिले में गुरुवार को अवैध कोयला खदान में हुए भीषण धमाके से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में कम से कम 16 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई मजदूरों के अब भी खदान में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

अवैध कोयला खदान में हुआ धमाका
जानकारी के अनुसार, यह हादसा ईस्ट जैंतिया हिल्स जिले के थांगस्कू इलाके में स्थित एक अवैध कोयला खदान में हुआ। अचानक हुए धमाके के बाद खदान के अंदर भारी मात्रा में धुआं और मलबा भर गया, जिससे मजदूरों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।

16 मजदूरों की मौत की पुष्टि
राज्य पुलिस महानिदेशक आई. नोंगरांग ने बताया कि अब तक 16 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। आशंका है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि कई मजदूरों का अब भी कोई सुराग नहीं मिला है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है। खदान में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए विशेष उपकरणों और सुरक्षा बलों की मदद ली जा रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix