
रायपुर में तड़के पुलिस का मेगा ऑपरेशन, 172 आरोपी को किया गिरफ्तार
रायपुर। 23 नवंबर 2025 — रायपुर पुलिस ने आज तड़के सुबह 3 बजे शहर के बीएसयूपी कॉलोनियों, राजीव आवास और झुग्गी बस्तियों में एक साथ बड़ी रेड कार्रवाई करते हुए असामाजिक और आपराधिक तत्वों पर नकेल कसी। आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देशन और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में 100 से अधिक टीमों ने दबिश देकर 172 आरोपियों को जेल भेजा।

अभियान की प्रमुख उपलब्धियाँ—
02 नशा तस्कर गिरफ्तार, 15 किलो गांजा और 440 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जप्त
12 अवैध शराब विक्रेता गिरफ्तार, 183 पाव शराब बरामद
05 आरोपी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार, चाकू जब्त, आर्म्स एक्ट की कार्रवाई
37 स्थाई/गिरफ्तारी वारंट तामिल
111 असामाजिक/गुंडा तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

रायपुर पुलिस का यह तड़के किया गया विशेष अभियान शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से चलाया गया। पुलिस ने साफ किया है कि अवैध गतिविधियों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



