
मवेशी तस्करी पर चिचोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में चिचोला पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 भैंसों से भरा पिकअप वाहन जब्त किया है। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
बिना चारा-पानी के भैंसों को ठूंसकर ले जाया जा रहा था नागपुर
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहूल देव शर्मा तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री आशीष कुंजाम के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से सूचना मिली कि छुरिया क्षेत्र से एक पिकअप वाहन में मवेशियों को अमानवीय तरीके से भरकर नागपुर के कत्लखाने की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने छुरिया मोड़ के पास नाकाबंदी की। इसी दौरान एक पिकअप वाहन (सीजी 05 AR 2484) संदिग्ध स्थिति में आता दिखा। वाहन की जांच करने पर पाया गया कि उसमें भैंसों को बिना चारा-पानी के ठूंस-ठूंसकर भरा गया था।
वैध दस्तावेज नहीं मिले, मौके पर ही वाहन और भैंसें जब्त
वाहन चालक से मवेशियों के संबंध में पूछताछ की गई। उसने बताया कि सभी भैंसों को नागपुर कत्लखाना ले जाया जा रहा था। चालक कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसकी जानकारी उसने लिखित में भी दी।

तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने जिन आरोपियों को पकड़ा है, उनके नाम इस प्रकार हैं—
1.योगेन्द्र उर्फ सोनू साहू, पिता दुर्वासा साहू, उम्र 20 वर्ष
निवासी — डोगीतराई, थाना रनचिरई, जिला बालोद
2.विजय बंटे, पिता यशवंत बंटे, उम्र 32 वर्ष
निवासी — चिरखनी तिरोडा, जिला गोंदिया (महाराष्ट्र)
3.दीनू उर्फ जीवनलाल साहू, पिता स्व. विश्रामराम साहू, उम्र 59 वर्ष
निवासी — ग्राम बिरेतरा, थाना कुरूद, जिला धमतरी
सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा—
11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 4, 6, 10 कृषक पशुपालन अधिनियम, छत्तीसगढ़ पशु संरक्षण अधिनियम तथा मोटर व्हीकल एक्ट 192(क)(1) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



