February 1, 2026
Balod : मेट्रीमोनियल ऐप पर शादी का झांसा देकर 2.29 लाख की ठगी

Balod : मेट्रीमोनियल ऐप पर शादी का झांसा देकर 2.29 लाख की ठगी

Jan 30, 2026

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से ऑनलाइन ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जीवनसाथी मेट्रीमोनियल ऐप के जरिए संपर्क में आए युवक ने शादी का झांसा देकर एक शिक्षिका से 2 लाख 29 हजार 450 रुपए की ठगी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


मेट्रीमोनियल ऐप से शुरू हुई दोस्ती

जानकारी के अनुसार, पीड़िता 29 वर्षीय शिक्षिका है, जो मूल रूप से जिला देवतवाड़ा की निवासी है और वर्तमान में बालोद जिले के गुंडरदेही क्षेत्र स्थित एक शासकीय प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षिका के पद पर पदस्थ है। पीड़िता ने जीवनसाथी मेट्रीमोनियल ऐप पर एक युवक से संपर्क किया, जिसने खुद को सिद्धार्थ आडवानी बताया। मोबाइल नंबर के जरिए बातचीत शुरू हुई और आरोपी ने धीरे-धीरे पीड़िता का भरोसा जीत लिया।

 

शादी का भरोसा, परिवारों के बीच बना विश्वास

आरोपी युवक ने शादी की मंशा जताते हुए पीड़िता और उसके परिजनों के बीच विश्वास स्थापित किया। उसने जल्द ही मिलने और विवाह की बात तय करने का आश्वासन भी दिया, जिससे पीड़िता और उसका परिवार पूरी तरह आश्वस्त हो गया।

 

पिता के हार्ट अटैक का बहाना बनाकर मांगे पैसे

इसी दौरान आरोपी ने अपने पिता को हार्ट अटैक आने की बात कही और इलाज के लिए तत्काल पैसों की जरूरत का हवाला दिया। इस बहाने उसने फोन-पे और गूगल-पे के माध्यम से अलग-अलग किस्तों में पीड़िता से कुल 2 लाख 29 हजार 450 रुपए ट्रांसफर करवा लिए।

 

मिलने का वादा कर संपर्क किया बंद

आरोपी ने 3 मई को पीड़िता और उसके परिजनों से मिलने का वादा किया था, लेकिन उसी दिन रात करीब 8 बजे के बाद उसने मोबाइल बंद कर लिया और सभी प्रकार का संपर्क तोड़ दिया। इसके बाद पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ।

BNS की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज

पीड़िता की शिकायत पर थाना गुंडरदेही में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस साइबर फ्रॉड से जुड़े मोबाइल नंबरों, डिजिटल लेन-देन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix