March 5, 2026
नए साल 2026 पर माता वैष्णो देवी दर्शन: संक्षिप्त गाइड

नए साल 2026 पर माता वैष्णो देवी दर्शन: संक्षिप्त गाइड

Dec 26, 2025

आस्था के साथ नए वर्ष की शुरुआत

नए साल 2026 की शुरुआत आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ करने के लिए माता वैष्णो देवी के दर्शन श्रद्धालुओं की पहली पसंद हैं। त्रिकुटा पर्वत पर स्थित यह शक्तिपीठ हर वर्ष लाखों भक्तों को आकर्षित करता है।

वैष्णो देवी मंदिर का महत्व

गुफा में विराजित माता की तीन स्वयंभू पिंडियां—महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती—शक्ति के तीन स्वरूपों का प्रतीक हैं। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से किए गए दर्शन से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

न्यू ईयर 2026: बदले यात्रा नियम

भीड़ नियंत्रण के लिए RFID व्यवस्था सख्त की गई है। RFID कार्ड मिलने के 10 घंटे के भीतर कटरा से यात्रा शुरू करना और दर्शन के 24 घंटे के भीतर लौटना अनिवार्य है।

वैष्णो देवी कैसे पहुंचें

पहले जम्मू पहुंचें, फिर 50 किमी दूर कटरा। कटरा से भवन तक 13 किमी की पैदल यात्रा है, जिसमें विश्राम व चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं।

 

दर्शन और आरती समय

दर्शन 24 घंटे खुले रहते हैं, लेकिन सुबह-शाम अटका आरती के दौरान करीब दो घंटे दर्शन बंद रहते हैं।

पंजीकरण अनिवार्य

दर्शन के लिए टिकट नहीं, बल्कि यात्रा पंजीकरण जरूरी है। पंजीकरण maavaishnodevi.org पर निःशुल्क किया जाता है।

VIP दर्शन व्यवस्था

श्रद्धा सुमन विशेष पूजा (SSVP) पैकेज उपलब्ध है। सुरक्षाबलों को निहारिका कॉम्प्लेक्स से निःशुल्क VIP पास मिलता है।

परिवार संग यात्रा सुविधाएं

बुजुर्गों और बच्चों के लिए पालकी, घोड़ा, पिट्ठू व हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix