
Mumbai: जोगेश्वरी वेस्ट के JMS बिजनेस सेंटर में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी
मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी में गुरुवार सुबह को एक बड़ा हादसा हुआ। जोगेश्वरी वेस्ट स्थित बहुमंजिला JMS बिजनेस सेंटर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इमारत में अफरातफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर निकलने लगे।

फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
आसपास के इलाके को किया गया खाली
प्रशासन ने आसपास के इलाकों को एहतियातन खाली करवा लिया है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



