
गांजा तस्करी का खुलासा, Mahasamund से आरोपी विमल कुमार गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने एक और बड़े गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा करते हुए महासमुंद जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
ओडिशा से मंगाया था 15 किलो गांजा
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान विमल कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 4 जनवरी 2026 को ओडिशा के बलांगीर जिले के कंटामाल (थाना लाइसिंघा) से लगभग 15 किलोग्राम गांजा मंगवाया था। गांजा को ‘सिग्नेचर पान मसाला’ लिखे थैले में छिपाकर लाया गया था।
फोन-पे से होनी थी पेमेंट, मोबाइल जब्त
आरोपी ने बताया कि गांजे की सप्लाई आगे करने की योजना थी और इसका भुगतान फोन-पे के माध्यम से होना था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जिसे तस्करी नेटवर्क से जुड़े अहम सबूत के रूप में देखा जा रहा है।

पहले भी पकड़े जा चुके हैं आरोपी
पुलिस ने बताया कि इस मामले में इससे पहले दो अन्य आरोपी और एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी की भूमिका संगठित तस्करी नेटवर्क से जुड़ी हुई पाई गई है।
15.700 किलो गांजा और लाखों की संपत्ति जब्त
अब तक की कार्रवाई में पुलिस ने कुल 15.700 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त एक ईको कार, दो मोबाइल फोन और करीब 13 लाख 5 हजार रुपये के अन्य साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं।
संगठित नेटवर्क की तलाश जारी
पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपी को महासमुंद जिले के बानोभाठा (थाना बलौदा) स्थित उसके निवास से हिरासत में लिया गया था। पर्याप्त सबूत मिलने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



