
मंत्रिपरिषद उपसमिति की बैठक: राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित 15 प्रकरणों की समीक्षा
रायपुर, 19 जुलाई 2025: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में 18 जुलाई को रायपुर के विधानसभा परिसर में मंत्रिपरिषद की उपसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित दर्ज अपराधों की समीक्षा की गई। बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सहित मंत्रिपरिषद उपसमिति के सदस्य उपस्थित रहे।
15 प्रकरणों पर हुई विस्तृत चर्चा
बैठक के दौरान विभिन्न जिलों से प्राप्त राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े 15 प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। उपसमिति ने इन प्रकरणों पर विचार-विमर्श कर अपनी अनुशंसाओं को अंतिम रूप दिया, जिन्हें मंत्रिपरिषद के समक्ष विचार के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।

इन अनुशंसाओं के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
139 प्रकरणों की अब तक समीक्षा, 126 को मंजूरी
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बताया कि मंत्रिपरिषद उपसमिति अब तक कुल 139 विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा कर चुकी है। इनमें से 126 प्रकरणों को कैबिनेट की बैठक में अनुशंसा प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से की जा रही है ताकि न्यायसंगत निर्णय सुनिश्चित किए जा सकें
हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



