
Sarguja: पति-पत्नी के झगड़े में बीच-बचाव करना पड़ा महंगा,देवर ने किया हमला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
सरगुजा। जिला सरगुजा के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विशुनपुर खुर्द में गुरुवार को हुए पारिवारिक विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। पति-पत्नी के झगड़े को शांत कराने पहुंची भाभी पर देवर ने टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

घटना गोरसी डबरा मोहल्ले की है, जहां गोपी यादव और उसकी पत्नी के बीच घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट की स्थिति बन गई। शोर सुनकर पास में रहने वाली भाभी सोनमतिया यादव अपने पति तीरथ यादव के साथ मौके पर पहुंचीं और दोनों को शांत कराने लगीं। इसी दौरान गुस्से में आए देवर गोपी ने भाभी पर टांगी से वार कर दिया।
गंभीर रूप से घायल सोनमतिया को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
.
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



