
मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे उसमें सवार सात युवक घायल हो गए
जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे उसमें सवार सात युवक घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

नशे में चालक चला रहा था तेज रफ्तार वाहन
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंडरिया दलहा के 10 से 12 युवक रविवार को दलहा पहाड़ पर पिकनिक मनाने गए थे। दिनभर मस्ती करने के बाद सभी शाम करीब 6 बजे एक मालवाहक वाहन में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वाहन चालक नशे की हालत में था और तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया।
तीन गंभीर घायलों को बिलासपुर रेफर
हादसे में घायल हुए सातों युवकों को तत्काल अकलतरा अस्पताल लाया गया, जहां तीन की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



