
मोपका पुलिस चौकी में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, युवक को जान से मारने की धमकी
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मोपका पुलिस चौकी के एक कमरे में दो आरक्षकों की शराब पार्टी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
वीडियो बनाने पर भड़के आरक्षक
जानकारी के अनुसार, एक युवक ने अपने मोबाइल से मोपका पुलिस चौकी के अंदर वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू किया। जब वह एक कमरे में पहुंचा, तो वहां दो आरक्षक साथ बैठकर शराब पीते हुए दिखाई दिए। युवक को देखकर दोनों आरक्षक गुस्से में आ गए।

आरक्षक संतोष राठौर ने दी जान से मारने की धमकी
वीडियो में दिख रहा है कि आरक्षक संतोष राठौर कैमरा देखते ही अपना आपा खो बैठा। उसने युवक से बहसबाजी शुरू कर दी और उसे जान से मारने की धमकी भी दे डाली। इस पूरे घटना क्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
घटना सामने आने के बाद विभाग में गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं कि थाना-चौकियों में इस तरह की गतिविधियाँ कैसे हो रही हैं। मामले की जांच की मांग भी उठने लगी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



