
मोकामा में बाहुबली नेता अनंत सिंह की गिरफ्तारी
पटना पुलिस ने देर रात की कार्रवाई, आरजेडी नेता दुलारचंद हत्याकांड से जुड़ा मामला
पटना/मोकामा। आरजेडी नेता दुलारचंद की हत्या मामले में बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह को शनिवार देर रात पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई मोकामा के बारह थाना क्षेत्र स्थित उनके आवास पर की गई।

बताया गया कि पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के नेतृत्व में करीब 150 पुलिस कर्मियों की टीम ने घेराबंदी कर अनंत सिंह को हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस लाइन ले जाया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



