
मानपुर में बड़ी चोरी की वारदात टली, पुलिस ने तीन नाबालिग चोरों को रंगे हाथ पकड़ा
राजनांदगांव। जिले के मानपुर क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी चोरी की वारदात टल गई। बस स्टैंड मानपुर स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स की दुकान में चोरी का प्रयास कर रहे तीन नाबालिगों को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार, यह घटना 1 और 2 नवंबर की दरम्यानी रात की है। तीनों बालक योजनाबद्ध तरीके से दुकान का ताला तोड़ने पहुंचे थे। उनके पास हथौड़ी, छैनी, ग्लव्स, हड्डी वाला मास्क और मफलर बरामद किए गए ताकि पहचान छिपाई जा सके।

तीन नाबालिक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि देखी गई, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि तीनों आरोपी दल्लीराजहरा के रहने वाले हैं और उन्होंने दो-तीन दिन पहले ही दुकान की रेकी कर ली थी।
लाखों रुपये के गहनों की चोरी होने से बची
थाना प्रभारी बृजेश सिन्हा ने बताया कि पुलिस की तत्परता से लाखों रुपये के गहनों की चोरी होने से बच गई। यदि पुलिस कुछ देर से पहुंचती तो दुकान से भारी नुकसान हो सकता था।पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी “विधि से संघर्षरत बालक” की श्रेणी में आते हैं। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। साथ ही यह जांच भी की जा रही है कि क्या उनके पीछे कोई वयस्क या गिरोह सक्रिय है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



