
महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, सात सहायक संचालक हुए प्रमोट
रायपुर। साय सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रमोशन के बाद नई पदस्थापना सूची जारी कर दी है। विभाग के सात सहायक संचालकों को उपसंचालक और जिला कार्यक्रम अधिकारी के पद पर पदोन्नत करते हुए नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, सहायक संचालक बलौदाबाजार आदित्य शर्मा को मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले में पदस्थ किया गया है। प्रमोशन के साथ नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती से विभागीय कार्यों में तेजी और व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



