
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले
जांजगीर-चांपा। नए साल से पहले जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने तबादला आदेश जारी करते हुए कई अधिकारियों और कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव किया है।

जारी आदेश के अनुसार जिले में 9 निरीक्षक (TI), 3 उप निरीक्षक (SI), 8 सहायक उप निरीक्षक (ASI) और 5 आरक्षकों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर तबादला किया गया है। सभी नवीन पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।



