
सारंगढ़–बिलाईगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 80 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी
सारंगढ़–बिलाईगढ़। जिले के पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, कुल 80 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है।

स्थानांतरण सूची में प्रधान आरक्षक (Head Constable) और आरक्षक (Constable) स्तर के अधिकारी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह तबादला पुलिस व्यवस्था में सुचारू संचालन और प्रशासनिक कारणों से किया गया है।

एसपी कार्यालय के अनुसार, सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। वहीं, पुलिस विभाग के भीतर इस फेरबदल को नियमित प्रक्रिया के तहत देखा जा रहा है, ताकि कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में संतुलन और दक्षता बनी रहे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



