
छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल में बड़ा फेरबदल: महाडाकपाल सुवेन्दु स्वाईं का तबादला, अब संभालेंगे नई दिल्ली में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल में एक बड़ा प्रशासनिक परिवर्तन किया गया है। महाडाकपाल (सीपीएमजी) सुवेन्दु स्वाईं का तबादला कर उन्हें भारतीय डाक बोर्ड, नई दिल्ली में सदस्य (कार्मिक) के पद पर पदस्थ किया गया है। सुवेन्दु स्वाईं 1990 बैच के भारतीय डाक सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। वे अब मंजू कुमार के स्थान पर कार्यभार संभालेंगे, जो 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रही हैं।

छत्तीसगढ़ में सीपीएमजी का पद हुआ रिक्त
सुवेन्दु स्वाईं के तबादले के बाद छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल में महाडाकपाल का पद फिलहाल खाली हो गया है। डाक विभाग की ओर से नए सीपीएमजी की आधिकारिक नियुक्ति की घोषणा अभी नहीं की गई है। सूत्रों के मुताबिक, स्थायी नियुक्ति होने तक कार्यभार अस्थायी रूप से किसी वरिष्ठ अधिकारी को सौंपा जा सकता है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



