
रेलवे बोर्ड का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अनूप सतपथी बने SECR के नए प्रिंसिपल चीफ सेफ्टी ऑफिसर
रायपुर। बिलासपुर रेल हादसे के बाद भारतीय रेलवे बोर्ड ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। देर शाम जारी आदेश में तीन वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला और नई पदस्थापना की गई है। इसमें सबसे अहम नियुक्ति अनूप कुमार सतपथी की है, जिन्हें साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) का नया प्रिंसिपल चीफ सेफ्टी ऑफिसर (PCSO) बनाया गया है।

रेल मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान PCSO एस. सी. चौधरी का स्थानांतरण ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECoR) में कर दिया गया है। वहीं, अनूप कुमार सतपथी को WCR के रिक्त HAG/IRTS पद का उपयोग करते हुए SECR में PCSO पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अधिकारी अरविंद कुमार राजक को भी मिली नई जिम्मेदारी
इसके साथ ही तीसरे अधिकारी अरविंद कुमार राजक, जो अभी PCCM (CHOD) के रूप में कार्यरत हैं, को WCR में SAG/IRTS के रिक्त पद पर नियुक्त किया गया है। रेलवे बोर्ड के इस फैसले को हाल ही में हुए बिलासपुर रेल हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।अधिकारियों की नई जिम्मेदारियों के साथ SECR में सुरक्षा प्रबंधन को और कड़ा करने की उम्मीद जताई जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



