March 2, 2026
धान खरीदी से पहले हड़ताली कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई,  कार्य पर नहीं लौटने वाले पांच समिति प्रबंधकों का सेवा समाप्त…

धान खरीदी से पहले हड़ताली कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई,  कार्य पर नहीं लौटने वाले पांच समिति प्रबंधकों का सेवा समाप्त…

Nov 14, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए राज्य शासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष 2058 पैक्स समितियों के अंतर्गत संचालित 2739 उपार्जन केंद्रों में किसानों से धान खरीदी की जाएगी।

इसी बीच पैक्स समितियों के सहकारी कर्मचारी संघ और कंप्यूटर ऑपरेटर संघ की चार सूत्रीय मांगों को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल ने व्यवस्थाओं को प्रभावित किया है। राज्य शासन के अधिकारियों द्वारा चर्चा के बावजूद कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। हड़ताल के चलते धान खरीदी की तैयारी, रबी ऋण वितरण और पीडीएस जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियां बाधित हुई हैं। हड़ताली कर्मचारियों को नोटिस जारी कर कार्य पर लौटने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन समिति प्रबंधक और डाटा एंट्री ऑपरेटर न तो उपस्थित हुए और न ही कोई लिखित जवाब प्रस्तुत किया।

5 समिति प्रबंधकों की सेवाएं समाप्त

इसे गंभीर दुराचार मानते हुए समितियों के संचालक मंडल ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए 14 नवंबर को पांच समिति प्रबंधकों की सेवाएं समाप्त कर दीं। इनमें प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति छाती (धमतरी) के प्रबंधक नरेन्द्र साहू, बोरतलाव समिति (राजनांदगांव) के प्रबंधक ईश्वर श्रीवास, पैक्स सोसाइटी चांपा के प्रबंधक गोविंद नारायण मिश्रा, गठुला समिति (राजनांदगांव) के प्रबंधक किशुन देवांगन और सेवा सहकारी समिति लखनपुर के प्रबंधक चंद्रप्रताप सिंह शामिल हैं। कठोर कार्रवाई के बाद प्रदेश के कई समिति प्रबंधक और कर्मचारी कार्य पर वापस लौटने लगे हैं, जिससे धान खरीदी प्रक्रिया सुचारू करने की दिशा में राहत मिलने लगी है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix