
सिम्स मेडिकल कॉलेज में बड़ी कार्रवाई, रैगिंग और अनुशासनहीनता के आरोप में 25 छात्र हॉस्टल से निष्कासित
बिलासपुर। सिम्स मेडिकल कॉलेज में अनुशासनहीनता और जूनियर्स से दुर्व्यवहार करने वाले छात्रों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। कॉलेज प्रशासन ने रैगिंग और धमकाने के आरोपों में 25 छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है।

तुरंत लिया गया एक्शन
जूनियर छात्रों की शिकायतों के बाद डीन डॉ. रमणेश मूर्ति ने तुरंत एक्शन लिया। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए 21 अक्टूबर को छात्रावास प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई गई, जिसमें तय किया गया कि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो कोई बड़ी घटना हो सकती है।

25 छात्रों को किया निष्कासित
बैठक के बाद कॉलेज प्रशासन ने एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के 25 छात्रों को 3 से 6 महीने के लिए हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है। कॉलेज प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि रैगिंग या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में ऐसे मामलों पर और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



