
सुकमा में जवानों की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ध्वस्त
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। सीआरपीएफ और डीआरजी जवानों की संयुक्त टीम ने मीनागट्टा इलाके के पहाड़ी क्षेत्र में संचालित नक्सलियों की अवैध ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया है। इस कार्रवाई में जवानों को हथियार और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा हाथ लगा है।

जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों द्वारा जंगल के दुर्गम इलाके में हथियार और गोला-बारूद तैयार करने के लिए यह फैक्ट्री बनाई गई थी। रविवार को चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने फैक्ट्री का पता लगाकर उसे पूरी तरह नष्ट कर दिया। मौके से 8 सिंगल शॉट राइफल, कारतूस, विस्फोटक और हथियार निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री बरामद की गई है।
लगातार दबाव में नक्सली नेटवर्क
सुकमा पुलिस की नई रणनीति और लगातार चल रहे समन्वित एंटी-नक्सल ऑपरेशनों के चलते माओवादियों के नेटवर्क पर करारा प्रहार हो रहा है। वर्ष 2024 से अब तक जिले में 599 माओवादी आत्मसमर्पण, 460 माओवादी गिरफ्तार और 71 माओवादी मारे जा चुके हैं, जिससे शेष बचे नक्सलियों पर दबाव लगातार बढ़ रहा है।

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से बरामद सामग्री
- सिंगल शॉट राइफल – 08 नग
- 12 बोर कारतूस – 15 नग
- इलेक्ट्रिक डेटोनेटर – 05 नग
- कॉर्डेक्स वायर – 30 मीटर
- सेफ्टी फ्यूज – 30 मीटर
- पीईके विस्फोटक – 02 किलोग्राम
- एएनएफओ विस्फोटक – 01 किलोग्राम
- अमोनियम नाइट्रेट – 10 किलोग्राम
- वायरलेस वीएचएफ सेट – 08 नग
- वेल्डिंग मशीन, कटर मशीन
- नक्सली वर्दी, साहित्य एवं अन्य निर्माण सामग्री
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



