
AOB सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, हिडमा के बाद मेटुरी उर्फ शंकर को किया ढेर…
जगदलपुर। कुख्यात नक्सली कमांडर माडवी हिडमा के खात्मे के अगले ही दिन सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। आंध्र–ओडिशा बॉर्डर के मारेडुमिल्ली क्षेत्र में आज सुबह हुए एनकाउंटर में ग्रेहाउंड फोर्स और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए 7 नक्सलियों को ढेर कर दिया।

मारे गए नक्सलियों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें एक की पहचान AOB डिवीजन के तकनीकी विशेषज्ञ मेटुरी जोगा राव उर्फ शंकर के रूप में हुई है। शंकर विस्फोटक निर्माण और तकनीकी सपोर्ट का मास्टरमाइंड माना जाता था।
सर्च ऑपरेशन पर निकले थे जवान
सुबह जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने जवाबी कार्रवाई की, जो लगभग एक घंटे चली। इसके बाद मौके से 7 शव बरामद किए गए।
भारी मात्रा में हथियार बरामद
मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त की है—
- 2 AK–47
- 5 मैगज़ीन
- 72 राउंड
- 5 SBBL गन
- .303 राइफल
- 3 किलो कॉर्डेक्स वायर
- 18 डेटोनेटर और नक्सली साहित्य
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



