
ऑपरेशन निश्चय के तहत Police की बड़ी कार्रवाई, FCI गोदाम के पास गांजा बेचते आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस का अभियान “ऑपरेशन निश्चय” लगातार असर दिखा रहा है। इसी कड़ी में रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए FCI गोदाम के पास गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे आरोपी तूफान देवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1.165 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 58 हजार रुपये बताई जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर दबिश
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन निश्चय के तहत एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली कि थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र में FCI गोदाम के पास एक व्यक्ति गांजा लेकर बिक्री की तैयारी में है।

ACCU और तिल्दा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
सूचना की पुष्टि के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। मुखबिर के बताए हुलिये के आधार पर आरोपी को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।
थैले से निकला गांजा
पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम तूफान देवार निवासी तिल्दा बताया। तलाशी के दौरान उसके पास रखे थैले से गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 17/2026, धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
आरोपी का विवरण
- नाम: तूफान देवार
- पिता: ननकू दाउ देवार
- उम्र: 46 वर्ष
- निवासी: वार्ड क्रमांक 15, तिल्दा
- थाना: तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



