
Raipur में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, ओडिशा का अंतर्राज्यीय आरोपी समेत दो गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध शराब के कारोबार पर रायपुर पुलिस ने एक बार फिर शिकंजा कसा है। एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ओडिशा के अंतर्राज्यीय आरोपी समेत दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब और बिक्री की नगदी जब्त की गई है।
तालाब किनारे खुलेआम हो रही थी शराब बिक्री
पुलिस को 10 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के महराजबंद तालाब स्थित चबूतरा के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

पुलिस को देख गुमराह करने की कोशिश
पुलिस ने मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर दोनों व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अज्जू सोनी (निवासी रायपुर) और प्रदीप खुरा (निवासी बलांगीर, ओडिशा) बताया। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद बोरी से शराब बरामद हुई।
शराब और नगदी जब्त
शराब रखने और बेचने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करते रहे। इसके बाद पुलिस ने कुल 58 पौवा देशी शराब और बिक्री की नगदी 6,400 रुपये जब्त कर ली। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 19/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
- अज्जू सोनी (30 वर्ष), निवासी ब्रम्हपुरी ढाल के पास, पुरानी बस्ती, रायपुर
- प्रदीप खुरा (39 वर्ष), निवासी काटाभांजी , थाना बेलपाडा, जिला बलांगीर (ओडिशा)
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



