March 3, 2026
आयरन कंपनी में बड़ा हादसा: 3 क्विंटल रॉड गिरने से सुपरवाइजर की मौत,  सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

आयरन कंपनी में बड़ा हादसा: 3 क्विंटल रॉड गिरने से सुपरवाइजर की मौत,  सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

Nov 21, 2025

दुर्ग। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित मधुर आयरन कंपनी में काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कंपनी में सुपरवाइजर पद पर कार्यरत शिव कुमार चौहान की एक भारी भरकम आयरन रॉड गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और मजदूरों में आक्रोश है। परिवार ने कंपनी प्रबंधन से मुआवजे की माँग की है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, रोज की तरह शिव कुमार चौहान काम कर रहे थे। इस दौरान आयरन रॉड को चैन से बाँधकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा था। तभी अचानक करीब 3 क्विंटल वज़न की रॉड ऊपर से गिरकर सीधे शिव कुमार के ऊपर आ गिरी।तेज़ चोट लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के दौरान मौत

मजदूरों ने उन्हें लहूलुहान स्थिति में तुरंत एक निजी अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद कंपनी परिसर में शोक और तनाव का माहौल बन गया।

सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर निजी उद्योगों में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। मजदूरों का कहना है किभारी मशीनरी,हाई-लोडेड रॉड, सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन कंपनी में सही तरीके से नहीं किया जाता।

परिजनों ने की मुआवजे की मांग 

शिव कुमार के परिवार ने कहा कि बिना सुरक्षा इंतज़ाम के ऐसे जोखिम भरे काम करवाए जाते हैं, इसलिए कंपनी को उचित मुआवजा और नौकरी का आश्वासन देना चाहिए।स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix