March 3, 2026
दुबई एयर शो में बड़ा हादसा,  प्रदर्शन के दौरान भारतीय तेजस विमान हुआ क्रैश

दुबई एयर शो में बड़ा हादसा,  प्रदर्शन के दौरान भारतीय तेजस विमान हुआ क्रैश

Nov 21, 2025

दुबई। शुक्रवार को दुबई एयर शो के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जब भारतीय एचएएल तेजस लड़ाकू विमान प्रदर्शन उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 2:10 बजे यह हादसा उस वक्त हुआ, जब तेजस एक एरोबेटिक मैन्यूवर कर रहा था। दुर्घटना के तुरंत बाद रनवे क्षेत्र में काला धुआं फैल गया और मौके पर मौजूद सैकड़ों दर्शकों में हड़कंप मच गया। एयर शो देखने पहुंचे लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, जिन्होंने घटना को अपनी आंखों से देखा।

पायलट की जानकारी अभी नहीं हुई प्राप्त

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पायलट सुरक्षित बाहर निकल पाया या नहीं, और उसे लेकर एयर शो प्रबंधन या भारतीय अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। स्थानीय फायर यूनिट्स और रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एयर शो की उड़ानें रोक दी गईं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix