March 6, 2026
मैनपाट में 30 फीट गहरी खाई में गिरी कार, चार युवक घायल

मैनपाट में 30 फीट गहरी खाई में गिरी कार, चार युवक घायल

Jul 1, 2025

सरगुजा, 01 जुलाई 2025:

सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार चार युवक घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

तेज रफ्तार और गीली मिट्टी बनी हादसे की वजह

जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के रहने वाले विश्वजीत सिंह (23) और गौरव (24) अपने दो अन्य साथियों के साथ मारुती कार में सवार होकर मैनपाट के मेहता प्वाइंट घूमने गए थे। दोपहर में मेहता प्वाइंट के पास कार तेज रफ्तार में थी। बारिश के कारण सड़क के किनारे की मिट्टी गीली हो चुकी थी। ड्राइवर ने कार रोकने के लिए ब्रेक लगाया, लेकिन गीली मिट्टी में कार के पहिए फिसल गए, और कार एक पेड़ की डाल को तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

स्थानीय लोगों ने की घायलों की मदद

हादसे को देखकर आसपास मौजूद अन्य पर्यटकों ने शोर मचाया और स्थानीय लोगों की मदद से कार में सवार चारों युवकों को खाई से बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत नर्मदापुर अस्पताल ले जाया गया। विश्वजीत सिंह और गौरव को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है। अन्य दो युवकों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

कार खाई से नहीं निकाली जा सकी

हादसे के बाद कार को खाई से निकालने के प्रयास किए गए, लेकिन गीली मिट्टी और खाई की गहराई के कारण इसे निकालना संभव नहीं हो सका। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मेहता प्वाइंट पर कोई बेरिकेडिंग नहीं है, जिसके कारण वाहनों के फिसलने का खतरा बना रहता है।

बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें

मैनपाट में लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों और आसपास की मिट्टी पूरी तरह गीली हो चुकी है। इससे पक्की सड़क से नीचे उतरने वाली गाड़ियों के फिसलने का खतरा बढ़ गया है। मेहता प्वाइंट की प्राकृतिक सुंदरता देखने के लिए यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, लेकिन सुरक्षा के अभाव में हादसों की आशंका बनी रहती है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix