
मैनी नदी हादसा: एक महिला का शव पत्थर में फंसा मिला, दो बच्चे और एक महिला अब भी लापता
मैनपाट, 22 जून 2025
सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढोंढागांव में गुरुवार को मैनी नदी में तेज बहाव के कारण हुए हादसे में चार लोग बह गए थे। इनमें से एक महिला का शव शनिवार को बरामद कर लिया गया। महिला का शव नदी में बहते हुए करीब दो किलोमीटर दूर पत्थरों के बीच फंसा हुआ मिला।
हादसे का विवरण
यह दुखद घटना19 जून की शाम की हैं, जब ग्रामीण जंगल से मशरूम (पुटू) बीनकर लौट रहे थे। नदी पार करते समय अचानक आई बाढ़ की चपेट में वे आ गए। हादसे में दो बच्चे और एक अन्य महिला अब भी लापता हैं। प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें पिछले 36 घंटों से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं, लेकिन लापता लोगों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
रेस्क्यू ऑपरेशन और प्रशासन की सक्रियता
घटना की सूचना मिलते ही सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो रायपुर से सीधे घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और राहत दलों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। टोप्पो ने बताया कि महिला का शव पत्थरों के बीच फंसा था, जिसे बड़ी मुश्किल से निकाला गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय ग्रामीण भी प्रशासन का पूरा सहयोग कर रहे हैं।
एक ग्रामीण का बाल-बाल बचा
रेस्क्यू के दौरान एक ग्रामीण तेज बहाव में फंस गया था, लेकिन रस्सी की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना ने पूरे इलाके में शोक और तनाव का माहौल पैदा कर दिया है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇
https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT



