March 7, 2026
Korba: नशे में सोता मिला महतारी एक्सप्रेस चालक, तत्काल सेवा से बर्खास्त

Korba: नशे में सोता मिला महतारी एक्सप्रेस चालक, तत्काल सेवा से बर्खास्त

Nov 8, 2025

कोरबा। हरदीबाजार क्षेत्र में महतारी एक्सप्रेस सेवा से जुड़ी एक गंभीर लापरवाही सामने आई है। कोरबी–धूतरा गांव निवासी एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के लिए डायल–112 पर कॉल किए जाने के बाद हरदीबाजार लोकेशन से महतारी एक्सप्रेस को केस सौंपा गया।

सूचना मिलते ही चालक भुवन पाल वाहन लेकर मौके के लिए रवाना हुआ, लेकिन रास्ते में उसने शराब पी ली और नशे की हालत में सड़क किनारे एंबुलेंस रोककर सो गया। एंबुलेंस देर तक सड़क पर खड़ी रहने पर ग्रामीण वहां पहुंचे, जहां उन्होंने चालक को नशे में सोते हुए पाया। ग्रामीणों ने उसे उठाया और उसका वीडियो भी बना लिया। बाद में एंबुलेंस को सड़क से हटाकर किनारे किया गया।

स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल सेवा से हटाया

घटना की जानकारी स्वास्थ्य विभाग और पुलिस को दी गई। जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग की अधीनस्थ नियोक्ता इकाई ने शुक्रवार को चालक भुवन पाल को तत्काल सेवा से पृथक कर दिया। विभाग ने कहा कि महतारी एक्सप्रेस 102 एक आपातकालीन सेवा है, जिसमें इस तरह की लापरवाही गंभीर कृत्य की श्रेणी में आती है। आदेश में स्पष्ट किया गया कि इस प्रकार के घोर लापरवाहीपूर्ण कृत्यों के लिए कोई माफी नहीं और इसलिए चालक की सेवाएं स्थायी रूप से समाप्त कर दी गई हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix