March 5, 2026
महिला से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई

महिला से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई

Jan 23, 2026

कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी युवक को भेजा जेल
कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पीड़िता की शिकायत के बाद त्वरित रूप से की गई।

पीड़िता की रिपोर्ट पर दर्ज हुआ मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 20 जनवरी 2026 को पीड़िता (25 वर्ष) ने थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि 24 दिसंबर 2025 को उसका पति काम पर गया हुआ था और उसकी मां घर से बाहर गई थी। इसी दौरान उसका परिचित चन्द्रिका प्रसाद सारथी (33 वर्ष) घर आया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

बिलासपुर ले जाकर किया शारीरिक शोषण
पीड़िता ने आगे बताया कि 30 जनवरी को आरोपी उसे मोटरसाइकिल से बिलासपुर ले गया, जहां अलग-अलग स्थानों पर घुमाने के बाद उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। घर लौटने पर पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज
थाना कोतरारोड़ पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अपराध क्रमांक 20/2026 के तहत धारा 64 (2)(ड) एवं 351 (2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त
विवेचना के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी चन्द्रिका प्रसाद सारथी को हिरासत में लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो होंडा एचएफ डिलक्स (क्रमांक CG 13 BB 7567) एवं आरसी कार्ड को जब्त किया गया।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी
आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix