
सरकारी क्वार्टर में फॉरेस्ट गार्ड की पत्नी का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
गंजाईपाली में मिली 28 वर्षीय महिला की लाश
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत गंजाईपाली में उस समय सनसनी फैल गई, जब रविवार को फॉरेस्ट गार्ड यादराम अजगल्ले की पत्नी सोनतल्ला (28 वर्ष) का शव उनके सरकारी क्वार्टर में संदिग्ध अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने सबसे पहले शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही छाल थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और क्वार्टर को सील कर विस्तृत जांच शुरू की। शुरुआती जांच में महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
पति की शराबखोरी पर उठे सवाल
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतका का पति यादराम अजगल्ले शराब पीने का आदि था। इस संबंध में पुलिस परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना के पीछे कोई घरेलू विवाद या हिंसा की वजह तो नहीं है।
शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया, जांच जारी
महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रायगढ़ जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



