March 3, 2026
MCB : सड़क किनारे बैग में मिली नवजात बच्ची

MCB : सड़क किनारे बैग में मिली नवजात बच्ची

Nov 21, 2025

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। NH-43 स्थित वन विभाग डिपो के पास एक नवजात बच्ची सड़क किनारे झोले में लावारिस हालत में मिली। यह घटना 21 नवंबर की सुबह की है।

राहगीरों ने रोने की आवाज सुनी, तुरंत दी मदद

सुबह टहलने निकले कुछ लोगों को झाड़ियों के पास से रोने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो एक बैग में नवजात बच्ची मिली। बच्ची को ठंड और खतरे से बचाने के लिए राहगीरों ने तुरंत उसे बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया।

बच्ची की स्थिति स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी में

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्ची की जांच की। फिलहाल बच्ची की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और उसे विशेष वार्ड में रखकर निगरानी की जा रही है।

गोद लेने आगे आए कई लोग

घटना की जानकारी फैलते ही कई लोग अस्पताल पहुंचकर बच्ची को गोद लेने की इच्छा जताने लगे। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि गोद लेने की प्रक्रिया पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत ही की जाएगी, जिसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को सूचना दे दी गई है।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV कैमरों की मदद से उस व्यक्ति की तलाश कर रही है जिसने बच्ची को झोले में छोड़कर भागा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix