March 6, 2026
Mahasamund: चौथी क्लास की परीक्षा में डॉग के सवाल के जवाब में ‘राम’ का नाम, हिन्दू संगठनों का जोरदार विरोध

Mahasamund: चौथी क्लास की परीक्षा में डॉग के सवाल के जवाब में ‘राम’ का नाम, हिन्दू संगठनों का जोरदार विरोध

Jan 8, 2026

महासमुंद: शिक्षा विभाग का एक विवादास्पद कारनामा सामने आया है। जिले के शासकीय स्कूलों में कक्षा चौथी की अर्धवार्षिक परीक्षा के अंग्रेजी प्रश्नपत्र में ऐसा सवाल पूछा गया, जिसने धार्मिक भावनाओं को आहत कर दिया। सवाल में कुत्ते के नाम के विकल्पों में ‘राम’ का नाम शामिल किए जाने से हंगामा खड़ा हो गया।

क्या है पूरा मामला

महासमुंद जिले में 7 जनवरी को कक्षा चौथी की अंग्रेजी विषय की अर्धवार्षिक परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रश्नपत्र के पहले ही सवाल में पूछा गया —

“What is the name of Mona’s dog?”

इसके चार विकल्प दिए गए थे —

A. Bala

B. No one is mentioned

C. Sheru

D. Ram

कुत्ते के नाम के विकल्प में ‘राम’ लिखे जाने पर हिन्दू संगठनों में आक्रोश फैल गया।

विश्व हिन्दू परिषद का विरोध

प्रश्न सामने आते ही विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता भड़क उठे। संगठन के पदाधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी करने लगे। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी का पुतला दहन किया और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। हिन्दू संगठनों का कहना है कि यह सवाल सनातन आस्था का अपमान है।

शिक्षा विभाग की सफाई

मामले पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने पूरा ठीकरा प्रिंटिंग प्रेस पर फोड़ दिया। विभाग का कहना है कि प्रश्नपत्र छपाई में हुई गलती के कारण यह विवाद खड़ा हुआ। अधिकारियों ने किसी की भावना आहत होने पर खेद भी व्यक्त किया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix