
महासमुंद पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया हत्याकांड: पुरानी रंजिश में हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद जिले के कोसरंगी गांव में हुई युवक की हत्या के मामले में थाना महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के प्रकरण में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण पुरानी रंजिश सामने आया है, वहीं घटना के अन्य पहलुओं की जांच अभी जारी है।

रात में टहलने निकला युवक, सुबह मिला शव
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 फरवरी 2026 की रात ग्राम कोसरंगी निवासी वाकेश साहू (पिता भरत साहू) खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। अगली सुबह 04 फरवरी 2026 को ग्रामीणों को उसका शव गांव में नकूल साहू के घर के सामने पड़ा मिला। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और आसपास खून से सने ईंट के टुकड़े भी पाए गए।
परिजनों ने जताया संदेह, पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना की सूचना मिलने पर मृतक के चाचा के बेटे क्रिश लाल साहू ने थाना महासमुंद पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में उन्होंने पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही नकूल साहू पर हत्या का संदेह व्यक्त किया। पुलिस ने मामले में मर्ग क्रमांक 19/2026 कायम कर विवेचना प्रारंभ की।

पूछताछ में खुला राज, दो आरोपी गिरफ्तार
विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेही नकूल साहू से पूछताछ की। पूछताछ में मिले तथ्यों और मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने घटना की कड़ियों को जोड़ा। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल नकूल साहू और निर्मल साहू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 47/26, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
01. नकूल साहू
उम्र – 33 वर्ष
02. निर्मल साहू
उम्र – 19 वर्ष
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



