
महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 247 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त
महासमुंद जिले में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 247 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। थाना महासमुंद क्षेत्र के ग्राम बनसिवनी एवं कमार डेरा में दबे पांव चल रहे अवैध शराब निर्माण के कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।

मुखबिर की सूचना पर तड़के चार बजे हुई रेड
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बनसिवनी के कमार डेरा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध महुआ शराब बनाई जा रही है। सूचना के आधार पर 06 फरवरी की सुबह करीब 4 बजे महासमुंद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की कार्रवाई की।
600 किलो लाहन नष्ट, 1800 लीटर शराब बनने की थी संभावना
छापेमारी के दौरान मौके से 247 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। इसके साथ ही लगभग 600 किलोग्राम महुआ लाहन पास को मौके पर ही नष्ट किया गया, जिससे अनुमानित रूप से करीब 1800 लीटर महुआ शराब तैयार की जा सकती थी।
शराब बनाने के उपकरण भी जब्त
पुलिस ने अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त गैस सिलेंडर, चूल्हा, बर्तन एवं अन्य सामग्री को भी जब्त किया है। जब्त की गई सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 84 हजार 400 रुपये बताई जा रही है।
आबकारी अधिनियम के तहत 7 आरोपियों पर मामला दर्ज
इस मामले में पुलिस ने कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1.चितेश्वर महेश्वरी (42), निवासी बनसिवनी
2.सुकलाल कंवर (38), निवासी कमार डेरा, बनसिवनी
3.कन्हैया बंजारे (49), निवासी बनसिवनी
4.राजेश मांडले (42), वार्ड नं. 08, बनसिवनी
5.नेतराम कमार (28), निवासी बनसिवनी
6.पोखन टंडन (25), वार्ड नं. 08, बनसिवनी
7.तोष कुमार (35), निवासी बनसिवनी
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇


