
महासमुंद पुलिस का अवैध शराब के विरुद्ध बड़ा अभियान
जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से महासमुंद पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने बीते एक माह के भीतर आबकारी अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 148 आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है तथा कुल 2170 लीटर अवैध शराब जब्त की है।

128 लीटर महुआ व देशी प्लेन शराब जब्त
अभियान के तहत थाना बागबाहरा, सरायपाली, पिथौरा एवं खल्लारी क्षेत्र में कुल 06 अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए। इन मामलों में पुलिस ने 128 लीटर अवैध महुआ एवं देशी प्लेन शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 49,360 रुपये है, जब्त की है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1.घनश्याम ताण्डे पिता बिंदुमणी (59 वर्ष), निवासी राजा सेवईया, थाना पिथौरा
2.रिखीराम यादव पिता चुम्मन लाल यादव (30 वर्ष), निवासी कन्हारपुरी, थाना खल्लारी
3.रामबली प्रसाद गुप्ता पिता सूर्यदेव प्रसाद गुप्ता (47 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 12 मंडी पारा, बागबाहरा
4.यादराम जांगड़े पिता गैंदराम (25 वर्ष), निवासी बुंदेलाभांठा, चौकी भंवरपुर, थाना बसना
5.ओम टंडन पिता जगदीश (20 वर्ष), निवासी बुंदेलाभांठा, चौकी भंवरपुर, थाना बसना
6.ललित राउत पिता लिंगराज (58 वर्ष), निवासी राजा सेवैया खुर्द, थाना पिथौरा
जब्त संपत्ति का विवरण
•45 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब – कीमत 9,000 रुपये
•83.880 लीटर देशी प्लेन शराब – कीमत 46,360 रुपये
•एक नग मोटरसाइकिल पल्सर (बिना नंबर) – अनुमानित कीमत 70,000 रुपये
जिले में लगातार जारी रहेगा अभियान
महासमुंद पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध यह संपूर्ण कार्रवाई की गई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आगे भी इसी प्रकार सख्त अभियान जारी रहेगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



