
महासमुन्द: पुलिस ने बुजुर्ग महिला से झपटमारी का किया खुलासा, दो आरोपी के साथ 5 लॉकेट और बाइक बरामद
मुढीपार: महासमुन्द पुलिस ने ग्राम मुढीपार के पास बुजुर्ग महिला से हुई झपटमारी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से सोने के 5 नग लाकेट कीमती 50,000 रुपये और घटना में प्रयुक्त केटीएम मोटरसाइकिल कीमत 1,00,000 रुपये सहित कुल 1,50,000 रुपये का माल जब्त किया गया है। यह कार्रवाई साइबर सेल, थाना पिथौरा और सरायपाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

पूरा मामला
घटना 03 दिसंबर 2025 की है, जब प्रार्थी भावेश यादव अपनी माता के साथ अर्जुनी मेला जाने के लिए मुढ़ीपार मोड़ पहुंचा था। तभी दो बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने उसकी मां के गले से सोने के लॉकेट झपट लिए। वारदात के दौरान महिला सड़क पर गिर गई और उन्हें कोहनी व सिर में चोट आई।

सोने के लॉकेट और बाइक बरामद
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की जानकारी के आधार पर संदिग्धों की तलाश कर सागर कुमार (20) को पकड़ा। सख्त पूछताछ में उसने अपने साथी धनुत्रारी तरिया (24) के साथ मिलकर झपटमारी करना कबूल किया। बाद में टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर सोने के लॉकेट और बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 110, 304, 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



