महासमुंद: प्रतिबंधित नाइट्राजेपाम टेबलेट की तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद जिले में नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना बलौदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने प्रतिबंधित नाइट्राजेपाम टेबलेट की तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

ओडिशा की ओर से ला रहा था अवैध टेबलेट
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल से ओडिशा राज्य की ओर से अवैध नशीली टेबलेट लेकर महासमुंद जिले में प्रवेश कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को रोका और पूछताछ के साथ वाहन की तलाशी ली।
899 नग नाइट्राजेपाम टेबलेट बरामद
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 899 नग Nitrazepam Tablet (Nitrosun-10) बरामद की गई, जिसकी कुल कीमत 6,571.69 रुपये आंकी गई है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (CG 06 GT 7940) जिसकी कीमत करीब 20,000 रुपये तथा एक टच स्क्रीन मोबाइल फोन (5,000 रुपये) भी जब्त किया गया।
कुल जब्ती 31,571.69 रुपये की
पुलिस द्वारा कुल 31,571.69 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। जब्त सामग्री को विधिवत सील कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान
शेख रेहान, पिता शेख शाहिद, उम्र 20 वर्ष,
निवासी वार्ड नंबर 06, इस्लाम मोहल्ला, सरायपाली,
थाना सरायपाली, जिला महासमुंद के रूप में हुई है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 11/26, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना बलौदा में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



