February 22, 2026
महासमुंद में खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार,कोटद्वारी जंगल में छिपाकर रखी थी चोरी की संपत्ति

महासमुंद में खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार,कोटद्वारी जंगल में छिपाकर रखी थी चोरी की संपत्ति

Feb 22, 2026

थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
महासमुंद जिले के थाना बलौदा क्षेत्र में खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई ट्रैक्टर और ट्रॉली को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

13 फरवरी को हुई थी चोरी
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पालीडीह निवासी सनमत बारीक ने थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 फरवरी 2026 को उन्होंने अपना आयशर ट्रैक्टर (क्रमांक CG06 E 3610) काम के बाद अपने बाड़े (व्यारा) में खड़ा किया था। अगली सुबह जब वे वहां पहुंचे तो ट्रैक्टर और ट्रॉली गायब थे। आसपास काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बलौदा पुलिस ने जांच तेज कर दी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अर्जुण्डा के पास एक संदिग्ध युवक ट्रैक्टर बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया।

आरोपी ने कबूला जुर्म
पकड़े गए युवक की पहचान निराकार उर्फ दलदल नेताम (निवासी ग्राम कनपला, थाना बलौदा, जिला महासमुंद) के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि चोरी के बाद उसने ट्रैक्टर और ट्रॉली को कोटद्वारी जंगल में छिपाकर रखा था।

जंगल से बरामद हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कोटद्वारी जंगल से ट्रैक्टर और ट्रॉली बरामद कर ली। बरामद संपत्ति की कुल कीमत लगभग 1,50,000 रुपये आंकी गई है।

न्यायालय में पेश, भेजा गया जेल
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर 21 फरवरी 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी
निराकार उर्फ दलदल नेताम
पिता – गांडा नेताम
निवासी – ग्राम कनपला, थाना बलौदा, जिला महासमुंद

जब्त सामग्री
ट्रैक्टर और ट्रॉली (कीमत लगभग 1,50,000 रुपये)

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix